Tuesday, April 20, 2021

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी में घर के बाहर ऐसा था नजारा, एक झलक पाने को पेड़ पर चढ़ी थी भीड़

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की 14वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी पर शादी की ढेरों तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें मंडप से लेकर मेहंदी सेरिमनी तक की तस्वीरें हैं। हालांकि सबसे मजेदार है अमिताभ के बंगले के बाहर का नजारा।

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की शादी की सालगिरह पर एक बार फिर से उनके वेडिंग ऐल्बम वाली तस्वीरें वायरल हैं। यहां हम दिखा रहे हैं शादी के दिन घर के बाहर भीड़ का कैसा नजारा था।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी में घर के बाहर ऐसा था नजारा, एक झलक पाने को पेड़ पर चढ़ी थी भीड़

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की 14वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी पर शादी की ढेरों तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें मंडप से लेकर मेहंदी सेरिमनी तक की तस्वीरें हैं। हालांकि सबसे मजेदार है अमिताभ के बंगले के बाहर का नजारा।

दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने के लिए बेचैन थे बाहर खड़े लोग
दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने के लिए बेचैन थे बाहर खड़े लोग

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की शादी को 14 साल हो गए। इनकी 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर इन दोनों सितारों की कुछ ऐसी पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें बिना पोज़ दिए ही दोनों की बॉन्डिंग इनके प्यार की कहानी कहती नजर आ रही है। यहां शादी की कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं जिनमें दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने के लिए बेचैन थे बाहर वाले लोग।

'प्रतीक्षा' के बाहर तरसते रहे लोग
'प्रतीक्षा' के बाहर तरसते रहे लोग

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी आज ही के दिन 20 अप्रैल 2007 को अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। शादी की झलकियां लोग देखने के लिए तरसते रहे।

वहां पास मौजूद पेड़ों और दीवारों तक पर चढ़ गए लोग
वहां पास मौजूद पेड़ों और दीवारों तक पर चढ़ गए लोग

एक तरफ ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी की खबरें इंडस्ट्री की सुर्खियों में छाई थीं और दूसरी तरफ अमिताभ के घर के बाहर भीड़ का भारी हुजूम खड़ा था। सभी की नजरें दूल्हा और दुल्हन को एक नजर देखने को बेचैन रही।

सिक्यॉरिटी को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी
सिक्यॉरिटी को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी

आलम ये था कि लोग वहां पास मौजूद पेड़ों और दीवारों तक पर चढ़ गए। भीड़ का वहां से हटाने के लिए सिक्यॉरिटी को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी थी।

मेहंदी पर पिंक कलर की ड्रेस के साथ फ्लोरल जूलरी
मेहंदी पर पिंक कलर की ड्रेस के साथ फ्लोरल जूलरी

शादी के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के ऐल्बम की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं, जिनमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में फैन्स का दिल जीत रहे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी मेहंदी पर पिंक कलर की ड्रेस के साथ फ्लोरल जूलरी पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

ऐश्वर्या प्रतीक्षा के बाहर दुल्हन के लिबास में
ऐश्वर्या प्रतीक्षा के बाहर दुल्हन के लिबास में

शादी के दौरान की यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें ऐश्वर्या प्रतीक्षा के बाहर दुल्हन के लिबास में अपनी मां के साथ नजर आई थीं। कहते हैं दोनों को फिल्‍म 'उमराव जान' (Umrao Jaan) के सेट पर एक-दूसरे से प्‍यार हुआ और साल 2007 में उन्‍होंने शादी कर ली।

न्‍यू यॉर्क के एक होटल में अभिषेक ने किया था प्रपोज़
न्‍यू यॉर्क के एक होटल में अभिषेक ने किया था प्रपोज़

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को उसी साल जनवरी 2007 में न्‍यू यॉर्क के एक होटल की बालकनी में प्रपोज किया था। इसके बाद उन्होंने सगाई कर ली और तब जाकर बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्‍लिक किया था।

'वह इस धरती की सबसे सुंदर चीज हैं'
'वह इस धरती की सबसे सुंदर चीज हैं'

एक चैट शो पर अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए कहा था, 'मुझे लगता है कि वह खूबसूरत हैं और मेरे लिए वह इस धरती की सबसे सुंदर चीज हैं। मैं खुद को शीशे में हर दिन देखता हूं तो यह डरावना लगता है। ऐसे में मैं मुकाबला नहीं करता, मैं कर ही नहीं सकता हूं। हमारे साथ होने की वजह कॉस्‍मेटिक नहीं थी।'

ऐश्‍वर्या को बताया था सबसे डाउन टू अर्थ और नॉर्मल
ऐश्‍वर्या को बताया था सबसे डाउन टू अर्थ और नॉर्मल

वहीं, यह पूछने पर कि सबसे खूबसूरत महिला ऐश्‍वर्या से शादी करने के कारण 'इनसिक्‍यॉरिटी' महसूस होती है, अभिषेक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ऐक्‍टर ने यह भी कहा कि वह जितने भी लोगों से मिले हैं, ऐश्‍वर्या उनमें से सबसे डाउन टू अर्थ हैं और नॉर्मल रहती हैं।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dybUxY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment