करीना कपूर () ने अपने दूसरे बेटे की एक और तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सैफ अली खान (Saif Ali khan) और तैमूर (Taimur Ali Khan) अपने घर के इस नन्हे मेहमान के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। करीना ने इस फोटो को शेयर कर बताया है कि उनका वीकेंड कैसा होता है। करीना कपूर ने कुछ ही देर पहले अपने दोनों बेटों की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पापा सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। तैमूर काफी गौर से अपने भाई के चेहरे की तरफ देख रहा है और पापा सैफ भी अपने दूसरे लाडले की तरफ स्माइल देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में करीना का दूसरा बेटा ब्लू रॉम्पर में नजर आ रहा है। बेटे की मुट्ठियां बंद हैं और वह पापा सैफ के हाथों को टच करता दिख रहा है। बच्चे के चेहरे पर एक बेबी इमोजी को पेस्ट किया गया है। फैन्स करीना के इस पोस्ट पर प्यार भरे कॉमेंट्स करते दिख रहे हैं। करीना कपूर ने इससे पहले भी अपने छोटे बेटे के एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह उनके कंधे पर सोता हुआ नजर आ रहा था। उस तस्वीर में करीना के बेटे का चेहरा नजर नहीं आया था और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। बता दें कि करीना ने पिछले साल अगस्त में लॉकडाउन के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। हाल ही में फरवरी में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर डिलीवरी के बाद अब काम पर भी लग गई हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tAXTFH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment