आमिर खान की बेटी आइरा खान () ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ अपनी एक मजेदार सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है कि लॉकडाउन के लिए तैयार हैं। आइरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें नुपुर शिखारे के साथ वह फनी पोज़ देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर लिखा है- लॉकडाउन के लिए रेडी हैं। बता दें कि आइरा और नुपुर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग फैन्स से शेयर किया करते हैं। इस साल वैलंटाइंस डे पर दोनों ने अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया था। आमिर खान की बेटी आइरा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अक्सर अपना लाइफ से जुड़ी हर बात खुलकर शेयर किया करती हैं। आइरा ने हाल ही में अपने नाम को लेकर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने नाम का सही उच्चारण बताया था। उन्होंने बताया था कि लोग उन्हें इरा के नाम से बुलाते हैं जबकि उनका असली नाम आइरा है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3muRQQ6
via IFTTT
No comments:
Post a Comment