वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सैनन (Kriti Sanon) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश में हैं। दोनों स्टार्स आए दिन वहां से अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब कृति सैनन ने एक वीडियो शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वरुण धवन केक काट एक व्यक्ति को खिलाते हैं। उस व्यक्ति की गोद में एक छोटा बच्चा केक खाने की कोशिश करता लेकिन वरुण धवन उसकी ओर ध्यान नहीं देते हैं। कृति सैनन ने वीडियो के साथ लिखा, ‘इस वीडियो से आपका दिन बन सकता है। हम सब वहां थे और हम यकीन नहीं कर सकते की वरुण धवन तुमने उसके साथ ऐसा किया।’ कृति सैनन के इस वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे। बता दें कि 'भेड़िया' एक हॉरर-कॉमिडी फिल्म है जिसे दिनेश विजान प्रड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले दिनेश ने 'स्त्री' और 'रूही' जैसी हॉरर-कॉमिडी फिल्मों को भी प्रड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन अमर कौशिक कर रहे हैं जिन्होंने 'स्त्री' का भी डायरेक्शन किया था। फिल्म में कृति सैनन और वरुण धवन के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tpPjJA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment