बॉलिवुड के 2 महान कलाकार () और () के पैत्रक घर अभी भी () में मौजूद हैं। इन घरों की हालत तो बहुत अच्छी नहीं है मगर पिछले काफी समय से इनके संरक्षण की मांग की जा रही है। अब पाकिस्तान के राज्य खैबर पख्तूनख्वाह की सरकार ने कानूनी तरीके से राज कपूर और दिलीप कुमार के घरों को खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। ये दोनों घर पेशावर में हैं और सरकार इन पर कब्जा लेने के बाद इन्हें म्यूजियम में तब्दील किए जाने पर विचार कर रही है। राज्य की सरकार लैंड एक्वीजिशन ऐक्ट 1894 के तहत इन दोनों घरों को अपने कब्जे में लेगी। जल्द ही इन घरों के मालिकों को मुआवजा पेशावर के कमिश्नर दे देंगे। दिलीप कुमार के घर की कीमत 80.56 लाख रुपये और राज कपूर के घर की कीमत 1.50 करोड़ रुपये लगाई गई है। यह कीमत पाकिस्तान के पुरातत्व विभाग ने तय की हैं। इन घरों के इनके वर्तमान मालिक बेचने के लिए तैयार नहीं थे इसलिए कानूनी तौर पर सरकार इन घरों को अपने कब्जे में ले रही है। बता दें कि इससे पहले दिलीप कुमार के घर के वर्तमान मालिक ने इस घर के लिए 25 करोड़ जबकि राज कपूर के घर के मालिक ने 200 करोड़ रुपये कीमत दिए जाने की मांग की थी। हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि इन घरों के वर्तमान मालिक गलत तरह से सरकारी अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। राज कपूर के घर को कपूर हवेली कहते हैं और यह किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में स्थित है। इसे राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने बनवाया था। इस घर के काफी नजदीक ही दिलीप कुमार का पैत्रक घर है। वैसे बता दें कि राज कपूर और दिलीप कुमार के अलावा शाहरुख खान के पिता भी पेशावर के ही रहने वाले थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PJfj47
via IFTTT
No comments:
Post a Comment