Friday, April 16, 2021

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो?

एक दिन पहले ही () के प्रॉडक्शन हाउस धर्मा प्रॉडक्शंस ने बताया था कि वह आने वाली फिल्म '' () की दोबारा कास्टिंग करने जा रहे हैं। इसके बाद यह कन्फर्म हो गया कि फिल्म से () को निकाल दिया गया है। इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि करण जौहर ने फैसला कर लिया है कि कार्तिक आर्यन के साथ उनका प्रॉडक्शन हाउस कभी काम नहीं करेगा। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि कार्तिक अभी भी करण जौहर को फॉलो कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो लगता है कि करण जौहर कुछ ज्यादा ही कार्तिक आर्यन से नाराज हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने 'दोस्ताना 2' की स्क्रिप्ट में कुछ चेंज किए जाने की मांग उठाई थी जिसके बाद करण जौहर नाराज हो गए। अब माना जा रहा है कि कार्तिक आर्यन की जगह पर राजकुमार राव या विकी कौशल को कास्ट किया जा सकता है। पहले 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के साथ और लक्ष्य लालवानी को लीड रोल में कास्ट किया गया था। अब देखना होगा कि फिल्म में कार्तिक की जगह कौन लेता है। इस फिल्म का डायरेक्शन कॉलिन डिकूना कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3v0I0Z4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment