बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ( had a clear reply for a Twitter troll) सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी दिल की बात फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सिमी ने एक ट्रोल की जमकर क्लास लगा दी। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने सिमी का सोशल मीडिया पर अपमान करने की कोशिश कर रहा था और दूसरी ऐक्ट्रेस की बिकिनी वाली फोटो शेयर कर उसे सिमी ग्रेवाल बताकर ट्रोल कर रहा था और फोटो के नीचे भद्दे कमेंट्स कर रहा था। यह था पूरा मामला दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने दूसरी ऐक्ट्रेस की बिकिनी वाली फोटो सिमी ग्रेवाल को ट्विटर पर है टैग करते हुए अपमान करने की कोशिश करने लगा। तभी सिमी ने जवाब देते हुए कहा कौन है ये महिला, मैं नहीं जानती। ऐक्ट्रेस रिएक्शन देते हुए बोलीं ये कौन हैं? अपनी आंखों की जांच करवाओ'। बताया जा रहा है कि ये फोटो असल में एक्ट्रेस नाजनीन की है, जोकि 1976 में आई फिल्म 'चलते चलते' नजर आई थीं। सिमी भी इस फिल्म का हिस्सा थीं और उन्होंने नाजनीन के साथ स्क्रीन भी शेयर की थी। बता दें कि कुछ दिन पहले सिमी ने सोशल मीडिया पर बढ़ते हुए कोरोना वायरस केसेस को लेकर चिंता जाहिर करती थी। इसके अलावा उन्होंने बड़ी-बड़ी रैलियों और धार्मिक ईवेंट्स को ना कंट्रोल कर पाने के लिए सरकार भी जिम्मेदार ठहराया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mX4ffL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment