Wednesday, April 21, 2021

तब ‘प्रोडक्शन बॉय’ थे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय को देखते ही छलनी हो गया था दिल

बॉलिवुड ऐक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं। हाल ही में 20 अप्रैल के दिन इस पावर कपल ने खास अंदाज में शादी की 14वीं सालगिरह सेलिब्रेट किया। वहीं शादी की 14 साल पूरे होने पर ऐश्वर्या और अभिषेक की लव लाइफ से जुड़ी कई किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसका जिक्र आज हम करेंगे। अभिषेक बच्चन ( admitted that it was difficult to not crush on ) से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या राय पर उनका क्रश था इस पर ऐक्टर जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं इस बात को एकदम नकार नहीं सकता हूं कि नहीं, मुझे ऐश्वर्या पर क्रश नहीं था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साथ में कई फिल्में की है और साल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। और दोनों की एक बेटी भी है आराध्या। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी से जुड़ी दिलचस्प वाक्या शेयर किया था। अभिषेक (abhishek bachchan’s first meeting with aishwarya rai ) ने बताया था कि वह पहली बार ऐश्वर्या से स्विटजरलैंड में मिले थे फिर दोनों वहां से साथ में वापस लौटे। अभिषेक बताते हैं कि वह स्विटजरलैंड एक रेस्क्यू के अंतर्गत गए थे। वहां ऐश्वर्या, बॉबी देओल के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात कुछ ऐसी थी हाल ही में अभिषेक बच्चन यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी के शो पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं।, ऐश्वर्या से अपनी पहली मुलाकात को लेकर अभिषेक बताते हैं कि मैं उनसे पहली बार तब मिला जब मैं एक प्रोडक्शन बॉय था। उस वक्त मेरे पिता जी फिल्म मृत्युदाता बना रहे थे। और मुझे स्विटजरलैंड में अच्छे- अच्छे लोकेशन ढूढ़ने का काम दिया गया था, क्योंकि मैं स्विटजरलैंड के बोर्डिंग स्कूल से पढ़ा था तो मुझे वहां के खास जगहों की ज्यादा जानकारी थी। और अपने इसी रेस्क्यू के दौरान मैं ऐश्वर्या राय से मिला था। अभिषेक और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात पर बॉबी देओल थे मौजूद अभिषेक आगे कहते हैं, ऐश्वर्या और बॉबी स्विटजरलैंड में और प्यार हो गया फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और जब मेरे बचपन का दोस्त बॉबी देओल को पता चला कि मैं स्विटजरलैंड में हूं तो उसने कहा कहा 'अरे, तुम रात के खाने के लिए क्यों नहीं आते?' और यह पहली बार था जब मैं ऐश्वर्या से मिला था। फिर हम दोनों की दोस्ती हुई, समय के साथ हम एक अच्छे दोस्त बने साथ में कई फिल्म की और आज हम शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने गुरु, रावन, सरकार राज, उमराव जान, धूम 2, और कई अन्य फिल्मों पर एक साथ काम किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dF2IZ1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment