शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के हसबैंड राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की बनाई सब्जी का नाम जानना चाह रहे हैं राज कुंद्रा। हालांकि, ऐसा वह क्यों चाह रहे हैं इसके पीछे की वजह सुनेंगे तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। राज कुंद्रा ने यह फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और लिखा है, 'यह हमेशा अच्छा है कि आप उस डिश का नाम जरूर जानें जो अपनी वाइफ ने आपके लिए बनाया हो।' उन्होंने यह भी बताया है कि ऐसा क्यों करना चाहिए। राज कुंद्रा इस वीडियो खाना खाते दिख रहे हैं और शिल्पा शेट्टी से पूछ रहे हैं- ये सब्जी जो तुमने बनाई है इसका नाम क्या है? इसपर शिल्पा कहती हैं- अरे, क्यों पूछ रहे हो? इसपर राज कहते हैं- मुझे भी तो ऊपर जाकर जवाब देना पड़ेगा कि क्या खाकर मरे थे। इसके बाद शिल्पा राज कुंद्रा पर चाकू तान देती हैं। राज कुंद्रा अक्सर इस तरह का वीडियो पोस्ट किया करते हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें शिल्पा उनसे झाड़ू मारने को कहती हैं और राज बार-बार ऐसा करने से इनकार कर देते हैं। और आखिरकार वो कुछ ऐसा कर देते हैं जिसके बारे में शायद कोई सोच भी नहीं सकता।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dPnCU4
via IFTTT
No comments:
Post a Comment