रितेश देशमुख () इन दिनों सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज़ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। रितेश देशमुख ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि जब वह देरी से सोकर उठते हैं तो उन्हें खाने में क्या मिलता है। रितेश का यह फनी वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। रितेश देशमुख ने 'गुड मॉर्निंग' लिखकर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हाथ में जूस का ग्लास नजर आ रहा है। इस वीडियो में बैकग्राउंड से आवाज आ रही है- आप जब सुबह लेट उठते हो तो आपको खाने में क्या मिलता है? इसपर रितेश जवाब देते हैं और कहते हैं- चप्पल। इससे पहले रितेश ने हाल ही में एक और फनी वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपना सिर पकड़े नजर आ रहे हैं। उनकी वाइफ जेनेलिया पूछती है- क्या हुआ? जिसपर रितेश बोलते नजर आ रहे हैं- सिर दर्द। इसके बाद जेनेलिया जो कहती हैं उसे सुनकर रितेश चकरा जाते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OVLTPS
via IFTTT
No comments:
Post a Comment