Wednesday, April 7, 2021

अनुष्का शर्मा ने दो साल बाद बताया क्यों करवाई लिप सर्जरी, खूब बने थे बत्तख वाले मीम्स

अनुष्का शर्मा बॉलिवुड की उन अदाकारा में से हैं, जो पर्दे पर अपनी ऐक्टिंग और पब्लिकली अपने विनम्र व्यवहार की वजह से सबके दिलों में बसी हैं। अनुष्का शर्मा ने साल 2014 में एक चैट शो में दर्शकों को खूब हैरान किया था, क्योंकि वह काफी अलग दिख रही थीं। इसी शो के साथ अनुष्का के लिप जॉब सर्जरी को लेकर जमकर चर्चा होने लगी। हालांकि इसके दो साल बाद करीब साल 2016 में उन्होंने स्वीकारा कि उन्होंने लिप जॉब करवाया था। अनुष्का लिप जॉब के बाद पहली बार करण जौहर के चैट शो पर पहुंची थीं और ऐक्ट्रेस का चेहरा देख सभी हैरान थे। लोगों ने अनुष्का शर्मा के इस नए लुक का काफी मजाक भी बनाया था। इतना ही नहीं अनुष्का के इस फेस पर काफी मीम्स बने और उनके इस चेहरे की तुलना लोगों ने बत्तख से की क्योंकि वह नॉर्मल से काफी अलग दिख रही थीं। हालांकि, उन्होंने लिप जॉब करवाया है इसे एक्सेप्ट करने में उन्हें वक्त लग गया था। यहां तक कि पत्रकार विराट कोहली से भी अनुष्का की लिप सर्जरी को लेकर सवाल करने लगे थे। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने खुद इसका सच खुलकर अपने एक इंटरव्यू में बताया। साल 2016 में वोग मैगज़ीन को दिए अपने इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था। अनुष्का ने कहा था, 'मैंने कुछ नहीं छिपाया। इसलिए जब मैंने अपने लिप ज़ॉब के बारे में बताया बहुत सारे लोगों ने इसकी तारीफ की और मुझे बहादुर भी कहा। लेकिन मैंने यह इसलिए किया क्योंकि यह बॉम्बे वेलवेट में मेरे रोल के लिए जरूरी था। मैंने कभी झूठ नहीं कहा और न कहूंगी, मुझे यह फैसला लेना था और मैं चाहती थी कि मेरे फैन्स जानें कि मैं भी इंसान हूं, जो हमेशा परफेक्ट नहीं होता।' हालांकि, यहां बता दें कि अनुष्का शर्मा ने साल 2014 में कहा था कि उन्होंने टेम्प्ररी लिप इनहैंसिंग टूल और मेकअप टेक्नीक का इस्तेमाल किया था। प्लास्टिक सर्जरी से इनकार कर चुकीं अनुष्का को लेकर तब यह रिपोर्ट आई थी कि उन्हें एक कंपनी ने लिप्स्टिक ब्रैंड का ऐड ऑफर किया गया और इसी के लिए उन्होंने ऐसा करवाया था। बता दें कि अनुष्का हाल ही में मां बनी हैं। पिछले साल लॉकडाउन में अगस्त में अनुष्का शर्मा ने मां बनने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने अपना बेबी बम्प शो करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैन्स से शेयर की थी, जिसमें उनके साथ विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा हाल ही में शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं, जिसमें ऐक्ट्रेस अपने हसबैंड को दोनों हाथों से पकड़कर उठाती नजर आ रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RdhfCd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment