Sunday, April 4, 2021

अक्षय कुमार के बाद भूमि पेडनेकर भी कोविड पॉजिटिव, इंडस्ट्री में उठ रहा कोरोना का जोरदार तूफान

कोरोना पॉजिटिव लिस्ट में अब भूमि पेडनेकर भी शामिल हो गई हैं। अपने Covid-19 पॉजिटिव होने की जानकारी भूमि ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर भूमि ने बताया है कि वह भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए उन्होंने कुछ भी नहीं लिखा है, केवल हाथ जोड़कर उन्होंने कोविड पॉजिटिव वाला पोस्ट शेयर किया है। भूमि के इस पोस्ट पर लगातार उनके फैन्स उनके जल्द होने की दुआ करते दिख रहे हैं। इससे पहले अक्षय कुमार, गोविन्दा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली जैसे तमाम सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और लगातार हर दिन सितारे अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दे रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fItVLQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment