भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) 18 अप्रैल यानी रविवार को अपना 29वां जन्मदिन () मना रहे है। इस मौके पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड और ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने बधाई दी है। अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल के साथ की तस्वीरें शेयर करते हुए बर्थडे विश ( Birthday wish to ) किया है। अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह केएल राहुल के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों फनी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अथिया शेट्टी ने इसके साथ लिखा, 'आप के लिए आभारी हूं, जन्मदिन मुबारक हो।' अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी ने भी केएल राहुल को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केएल राहुल के साथ की पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इसके साथ अहान शेट्टी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो केएल राहुल।' आथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय आ रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है लेकिन दोनों अक्सर आउटिंग्स और डिनर डेट पर जाते नजर आते हैं। वहीं, आथिया शेट्टी और केएल राहुल सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर कॉमेंट करते रहते हैं। अथिया शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिर बार फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tpHaVw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment