ऐक्ट्रेस (Kangana Ranaut) अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने पैरंट्स की शादी की सालगिरह पर उनकी शादी की एक काफी पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ कंगना ने एक स्वीट मेसेज भी लिखा है। कंगना ने अपने पैरंट्स की शादी की तस्वीर के साथ बताया है कि कैसे बचपन में उनके माता-पिता ने इस बात को अपने बच्चों से छिपाकर रखा था कि उनकी लव मैरिज हुई थी। बाद में सभी लोगों को पता चल गया कि यह एक अरेंज नहीं बल्कि लव मैरिज थी। कंगना ने अपने पैरंट्स की लव स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'आज मेरे पैरंट्स की शादी की सालगिरह है। जब हम बड़े हो रहे थे तो हमसे झूठ बोला गया था कि यह एक पारंपरिक अरेंज मैरिज थी। काफी बाद नानी ने हमें बताया कि इनके बीच में अफेयर था। पापा ने ममी को कॉलेज से वापस आते हुए बस स्टैंड पर देखा था। इसके बाद पापा रोजाना उसी बस में जाने लगे जबतक कि ममी ने उन्हें नोटिस नहीं किया।' कंगना ने आगे लिखा, 'जब पापा ने शादी का रिश्ता भेजा तो नानाजी ने इसके लिए तुरंत इनकार कर दिया क्योंकि पापा की इमेज बहुत अच्छी नहीं थी जबकि नाना ने मां के लिए सरकारी नौकरी वाला दूल्हा ढूंढा था। मां नाना जी को बहुत प्यारी थीं और वह उन्हें प्यार से गुड्डी बुलाते थे। मगर मां इस शादी के लिए अड़ गईं और नाना को इस शादी के लिए मना लिया। इसके लिए शुक्रिया। हैपी ऐनिवर्सरी।' इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की अगली फिल्म 'थलाइवी' रिलीज के लिए तैयार है जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। पहले यह फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होनी थी मगर कोरोना वायरस के चलते अब इसकी रिलीज टाल दी गई है। इसके अलावा कंगना फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में भी नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tuR9cl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment