रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में कोरोना से उबरे हैं। रणबीर () के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से उनके फैन्स परेशान हो उठे थे, लेकिन वह कुछ दिन आइसोलेट रहे और आखिरकार फैन्स के सामने फिर नजर आए। रणबीर हाल ही में क्लिनिक के बाहर नजर आए। रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में पहुंचे थे, जो हाल ही में आयोजित हुआ। रणबीर कोरोना से ठीक होने के बाद क्लिनिक पहुंचे और वहां की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों नें रणबीर बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं। हालांकि, क्लिनिक के बाहर खड़े रणबीर ने दूर से ही वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को पोज़ दिए। हालांकि, रणबीर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं, जिसमें फोटोग्राफर्स उनसे थोड़ा आगे आकर पोज़ देने की बात कर रहे हैं। कईयों ने लिखा है- थोड़ा आगगे थोड़ा आगे क्या, 11000 केस के बाद भी...। बता दें कि रणबीर के ठीक होते ही आलिया भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और वह भी अपने घर में आइसोलेट रह रही हैं। बता दें कि रणबीर कपूर बीते 9 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए थे और इस खबर पर एक पोस्ट के जरिए उनकी मां नीतू कपूर ने मुहर लगाई थी। नीतू ने रणबीर के कोरोना संक्रमण की खबर देते हुए फैन्स के दुआओं और प्रार्थना के लिए उनको धन्यवाद कहा था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी होंगी। फिल्म की रिलीज़ को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PXIi43
via IFTTT
No comments:
Post a Comment