Saturday, April 17, 2021

आइरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिकरे को बोला 'एक्साइटेड पपी', फोटो पर आया रिऐक्शन

बॉलिवुड सुपरस्टार () की बेटी () भले ही फिल्मों में ऐक्टिव न हों मगर वह अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से आइरा फिटनेस ट्रेनर (Nuput Shikare) के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अब नुपुर ने सोशल मीडिया पर आइरा की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह घर में साइकल पर वर्क आउट करती नजर आ रही हैं। नुपुर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए हार्ट की आंखों वाली इमोजी भी लगाई है। इस तस्वीर पर आइरा का दिलचस्प रिऐक्शन आया है। आइरा ने लिखा, 'तुम कितने एक्साइटेड पपी हो।' इसके साथ आइरा ने लॉफिंग इमोजी और किस भी शेयर किया है। इससे पहले आइरा ने नुपुर के साथ अपना किक बॉक्सिंग वाला एक वीडियो भी शेयर किया था। आइरा ने फरवरी में नुपुर के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। इसमें आइरा ने अपनी और नुपुर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। आइरा ने 2019 में एक प्ले का डायरेक्शन किया था जिसमें हेजल कीच लीड रोल में थी। आइरा बॉलिवुड फिल्मों से दूरी बनाए हुआ हैं। हालांकि उनके भाई जुनैद जल्द ही बॉलिवुड डेब्यू करेंगे और अभी वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग की तैयारी में लगे हुए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tuA9mu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment