अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बेटे अभिषेक (Abhishek for his role in The Big Bull) के लिए गर्व से भरा एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अभिषेक बच्चन की हालिया रिलीज़ फिल्म 'द बिग बुल' की तारीफ की गई है। हालांकि, अमिताभ ने अभिषेक के पोस्ट की तस्वीर शेयर की है और खुद को प्राउड पापा बताया है। अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, 'WHTCTW वेलडन बडी। एक पिता का गर्व। जब आपके बेटे को आपके जूते आने लगे तो वह बस आपका बेटा नहीं रह जाता बल्कि दोस्त भी बन जाता है। PKRD.' अभिषेक बच्चन ने अपने इस पोस्ट में अपनी इस फिल्म के लिए भरपूर प्यार देने के लिए फैन्स को थैंक्स कहा है, जिस वजह से 'द बिग बुल' डिज्नी हॉटस्टार पर साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई। उन्होंने लिखा है, 'मैंने कहा बड़ा सोचो, तो आपने द बिग बुल को सबसे बड़ा धमाका बना दिया। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। हालांकि, जहां काफी लोगों को उनकी यह फिल्म बहुत पसंद आई है, वहीं कइयों को 'द बिग बुल' पसंद नहीं आई। अमिताभ के इस पोस्ट पर कुछ ने कहा है- ये क्या बना दिया। एक अन्य यूजर ने कहा- क्यों झूठी तारीफ कर रहे हो? बता दें कि 'द बिग बुल' स्टॉक मार्केट के सबसे बड़े घोटाले पर बेस्ट कहानी है, जो हर्षद मेहता से जुड़ी है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज़, सोहम शाह, निकिता दत्ता जैसे ऐक्टर्स हैं। बता दें कि लोग इस फिल्म की तुलना हाल ही में इसी सब्जेक्ट पर आई वेब सीरीज 'स्कैम 1992' से भी कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32jChkZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment