Saturday, April 17, 2021

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका का फूटा गुस्सा, भाई की जिंदगी पर बनी फिल्म से हैं नाराज?

बॉलिवुड ऐक्टर के निधन को 10 महीने पूरे हो चुके हैं। हालांकि सुशांत का परिवार, दोस्त और फैन्स अभी तक उन्हें नहीं भुला पाए हैं। अब सिशांत की बड़ी बहन ने सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि लोग उनकी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थियों में एक अपूर्णीय क्षति हुई है जिसने सामूहिक झेतना को झकझोर दिया और बहुत दुख पहुंचाया। यह हमारे परिवार के सबसे प्रिय सदस्य को खोने का दुख है जो अभी भी बहुत गहरा है। ऐसे कोई प्रयास न केवल हमारी निजता का हनन हैं बल्कि हमारे प्यारे सुशांत का नाम खराब करने और गलत तरह से पेश करना है बल्कि ऐसे घृणित कार्य मानवता पर भी चोट करते हैं।' प्रियंका ने आगे लिखा, 'आखिरकार, हम खुद को इंसान कैसे कह सकते हैं जबकि हमारे अंदर दूसरों के लिए सहानुभूति ही न हो। जो लोग अमानवीय होकर खुश हैं उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामने करना होगा।' बता दें कि हाल में सुशांत सिंह राजपूत की कहानी पर आधारित फिल्म '' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। माना जा रहा है कि इसी ट्रेलर पर प्रियंका सिंह ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इस फिल्म में जुबेर के खान और श्रेया शर्मा लीड रोल में हैं। दिलीप गुलाटी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में असरानी, शक्ति कपूर, अमन वर्मा और सुधा चंद्रन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Rx9AyL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment