Saturday, April 17, 2021

पार्थ समथान करने जा रहे हैं बॉलिवुड डेब्यू, आलिया भट्ट की फिल्म में करेंगे काम

टीवी का सुपरहिट शो 'कसौटी जिंदगी की' (kasutii zindagii kay season 2) में अपनी शानदार ऐक्टिंग से लोगों का दिल जीत वाले जल्द ही बॉलीवुड में ऐंट्री करने वाले हैं। हाल ही में एक न्यूज पॉर्टल में छपी खबर के मुताबिक पार्थ जल्द ही आलिया भट्ट स्टारर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। पार्थ ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह जल्द ही आलिया के साथ फिल्म करने जा रहे हैं और इसकी शूटिंग इसी साल शुरु होगी। पार्थ समाथा इस ऐक्ट्रेस के साथ बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू 'कैसी ये यारियां' में माणिक का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था वहीं कसौटी ज़िन्दगी की 2 में अनुराग बनकर उन्होंने अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली। पार्थ ने अपने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया है कि यह फिल्म अभी प्री- प्रोडक्शन के अंदर हैं। और यह नहीं चाहते हैं कि किसी वजह से उनके हाथ से यह फिल्म निकलें, इसलिए वह मेहनत करने को पूरी तरह से तैयार है। पहले ऐसी चर्चा थी कि पार्थ संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे, लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसी भी खबरें आई हैं कि पार्थ ने रेसुल पुकुट्टी के 'पिहरवा' पर साइन किया हैं, जिसमें आलिया भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म इंडिया- चीन के बीच युद्ध के दौरान शहीद हुए बाबा हरभजन सिंह की कहानी पर आधारित होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mXIfSf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment