मशहूर मराठी राइटर और डायरेक्टर का सोमवार 19 अप्रैल 2021 को पुणे में निधन हो गया। वह 78 साल की थीं। सुमित्रा पिछले काफी समय से बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं और शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं। सुमित्रा भावे ने अपने करियर में मराठी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। सुमित्रा को उनके काम के लिए से भी नवाजा गया था। सुमित्रा ने कासव, संहिता, अस्तु, वेलकम होम, वास्तुपुरुष, देवराय और दहावी फा जैसी कई मशहूर फिल्में बनाई थीं। सुमित्रा भावे और उसने सहायक सुनील सुकथंकर को मराठी सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए कई सम्मान मिले हैं। सुमित्रा की फिल्मों में मानसिक रोगियों के साथ किए जाने वाले भेदभाव का मुद्दा उठाया जाता था। सुमित्रा और सुनील की फिल्म कासव को नैशनल अवॉर्ड में स्वर्ण कमल से भी नवाजा गया था। सुमित्रा भावे ने चैतन्य तम्हाने की आने वाली फिल्म 'द डिसिपल' में नरेटर के तौर पर अपनी आवाज भी दी थी। इस फिल्म को मशहूर हॉलिवुड फिल्म 'ग्रैविटी' के डायरेक्टर अलफॉन्सो क्यूरॉन प्रड्यूस कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OYUotm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment