Friday, April 16, 2021

टल गई 'अपने 2' की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- धर्मेंद्र की तबीयत है ज्यादा कीमती

पिछले साल डायरेक्टर अनिल शर्मा ने (), सनी () और () को लेकर सुपरहिट फिल्म 'अपने' के सीक्वल '' () की घोषणा की थी। अब खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग टाल दी गई है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होनी थी मगर देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमितों के मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अनिल शर्मा ने यह खबर खुद कन्फर्म की है। अनिल शर्मा ने कहा कि अभी फिल्म की शूटिंग ही शुरू नहीं हो पाई है इसलिए इस साल दिवाली पर इसे रिलीज किए जाने का सवाल ही नही उठता है। पहले प्लान बनाया गया था कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल के महीने में पंजाब में शुरू कर दी जाएगी। अब पहले जुलाई में लंदन में इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसके बाद मुंबई और पंजाब में 45 दिन की शूटिंग की जाएगी। अनिल शर्मा ने कहा कि अभी थिअटर्स खुलने में भी कई महीने लग सकते हैं इसलिए अभी फिल्म पूरी करने का भी कोई सवाल पैदा नहीं होता है। इसके साथ ही अनिल ने कहा कि उनके लिए फिल्म से ज्यादा अहमियत धर्मेंद्र की तबीयत की है। इसलिए अगर फिल्म लेट होती है तो हो जाए। बता दें कि इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के अलावा भी मुख्य भूमिका में होंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ghpxDN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment