'साइना' (Saina Teaser) का टीजर रिलीज़ हो चुका है, जिसमें परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल के किरदार में कमाल दिख रही हैं। एक मिनट 23 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत देश में बेटी और बेटा को लेकर भेदभाव वाली मानसिकता से शुरू हुई है। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी इस फिल्म 'साइना' में परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल के लुक में बिल्कुल फिट दिख रही हैं। टीजर की शुरुआत होती है एक दमदार डायलॉग से, जो परिणीति चोपड़ा यानी साइना के आवाज में हैं। इस डायलॉग में परिणीति कहती नर आ रही हैं, 'देश की आबादी सवा 100 करोड़ और उसमें आधी महिलाएं। राजा बेटा कॉलेज जाएगा मेरा और बेटी चूल्हा फूंकेगी। 18 साल की होते ही हाथ पीले और स्टोरी फिनिश। पर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, करछी-तवे के बदले में पकड़ी मैंने तलवार!' इसके बाद नजर आती है साइना नेहवाल की बैडिंटन कोट की वह जंग जहां जीत हासिल करने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की है। परिणीति साइना के लुक में पूरी तरह से ढली नजर आ रही हैं और उतनी ही तेज तर्रार, जितनी एक बैडमिंटन खिलाड़ी अपने कोट पर नजर आती हैं। परिणीति ने भी इंस्टाग्राम पर यह टीजर वीडियो शेयर किया है। लोगों को यह टीजर काफी पसंद आया है और सबने उनकी तारीफ की है। परिणीति स्टारर यह फिल्म 'साइना' 26 मार्च को रिलीज हो रही है। इसमें मानव कौल साइना के कोच पुलैला गोपीचंद के रोल में दिखेंगे। बता दें कि परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म सिनेमाघरों में सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पगलैट' से टकराने वाली है। याद दिला दें कि परिणीति से पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को चुना गया था, लेकिन व्यस्त शेड्यूल की वजह से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bY0i5u
via IFTTT
No comments:
Post a Comment