Thursday, March 4, 2021

राणा दग्गुबाती की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का ट्रेलर रिलीज़, लाजवाब दिख रही है कहानी

राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' (Hathi Mere Sathi) का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म में जंगल में रह रहे हाथियों के साथ एक ऐसे शख्स के रिश्ते की कहानी है, जिनके पूर्वज भी इसी से जुड़े रहे हैं। बता दें कि इरोस इंटरनैशनल ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए इस एडवेंचर फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का हिंदी ट्रेलर रिलीज़ किया, जिसमें राणा दग्गुबाती के अलावा पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगांवकर और ज़ोया हुसैन जैसे कलाकार भी हैं। 'हाथी मेरे साथी' 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। यह फिल्म तीन भाषाओं में तैयार की गई है, जिसमें हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषाएं शामिल हैं। 'हाथी मेरे साथी' एक ऐसी फिल्म है जो एक आदमी (राणा दग्गुबाती) का जंगलों और वहां के जानवरों से उनके रिश्ते की इमोशनल कहानी बयां करती है। वह शख्स इकोसिस्टम की रक्षा करते हुए अपनी पूरी लाइफ जंगल में बिताता है। यह एक आदमी और एक हाथी के बीच रिश्ते की एक अंतहीन कहानी है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। राणा के लिए यह एक हैट्रिक होगी क्योंकि 'बाहुबली' सीरीज और 'द गाजी अटैक' के बाद हाथी मेरे साथी उनकी तीसरी त्रिभाषी फिल्म है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rjXu9a
via IFTTT

No comments:

Post a Comment