Wednesday, March 3, 2021

मीरा राजपूत ने बेस्‍ट फ्रेंड की शादी में खूब मचाया धमाल, शेयर किया वीडियो

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत (Mira Rajput at best friend's wedding) हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड सेजल कुमार की शादी में पहुंची थीं। मीरा राजपूत ने इस शादी के हर फंक्शन का एक कोलाज वीडियो शेयर किया है। मीरा राजपूत ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी की झलकियां सबसे शेयर की थी। अब मीरा ने एक कम्पाइल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ब्राइड्समेड वाले लुक में खूब जंच रही हैं। इस वीडियो के मुख्य आकर्ण में दुल्हन की जगह मीरा दिख रही हैं। मीरा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी बेस्ट फ्रेंड की शादी।' इस वीडियो में कहीं दोस्तों के साथ डांस करती दिख रही हैं तो कहीं दुल्हन को हल्दी लगाती हुईं। वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि मीरा ने अपनी फ्रेंड की लाइफ के इस खास मौके को खूब जमकर इंजॉय किया है। यहां यह भी बता दें कि मीरा दिल्ली की रहने वाली हैं और शाहिद कपूर से उनकी शादी साल 2015 में हुई थी। मीरा आज दो बच्चों मीशा और ज़ैन की मां हैं। मीरा रापूत सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और कई ब्रैंड के ऐड में नजर आ चुकी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2O2OuqL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment