Wednesday, March 3, 2021

बेटी के बर्थडे पर फैन ने कंगना रनौत से मांगी विश, यूजर बोले- इसके जैसे बाप को थप्‍पड़ मारेगी!

सोशल मीडिया पर फैन्‍स अक्‍सर अपने फेवरिट सिलेब्रिटीज से कोई ना कोई विश पूरी करने की मांग करते हैं। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। कंगना रनौत ने सुबह-सुबह अपने ब्रेकफास्‍ट की फोटो शेयर की। बताया कि यह स्‍मूदी उन्‍होंने खुद बनाया है। लेकिन इसके कॉमेंट्स में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का ध्‍यान खींचा। हर्ष नाम के यूजर ने अपनी बेटी की फोटो शेयर की और कंगना से अपील की कि वह उनकी बेटी को जन्‍मदिन पर बधाई दें। इस ट्वीट पर कंगना का जवाब तो नहीं आया, लेकिन किसी और के जवाब ने चर्चा बटोर ली। हर्ष ने बेटी रितिका के लिए मांगी विश हर्ष नाम के यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज उनकी प्‍यारी सी बेटी रितिका सिंह का जन्‍मदिन है। उन्‍होंने कंगना से निवेदन किया कि वह उनकी बेटी को जन्‍मदिन की बधाई दें। हर्ष के इसी ट्वीट पर हरजीत सुमन नाम के यूजर ने रिप्‍लाई किया। हरजीत ने लिखा कि हर्ष आपकी बेटी बहुत खूबसूरत है, लेकिन आप कंगना से उसके लिए आशीर्वाद क्‍यों मांग रहे हैं? हरजीत बोले- क्‍या चाहते हैं वह कंगना जैसी बने हरजीत आगे लिखते हैं, 'आपकी बेटी बहुत खूबसूरत है, लेकिन आप कंगना से अपनी बेटी के लिए आशीर्वाद क्‍यों मांग रहे हैं? ताकि दिन बड़ी होकर वह भी अपने पिता पर हाथ उठाए, एक ड्रग एडिक्‍ट बन जाए, सिगरेट पीने लगे, घर छोड़ दे, आप क्‍या चाहते हैं? भगवान और दादा-दादी से उसे आशीर्वाद दिलवाइए।' कंगना खुद कर चुकी हैं इन बातों का खुलासाबहरहाल, हर्ष के ट्वीट पर कंगना का जवाब तो नहीं आया, लेकिन बहुत से दूसरे यूजर्स ने उनकी बेटी रितिका को जन्‍मदिन की बधाई दी। वैसे जानकारी के लिए बता दें कंगना रनौत ने बीते दिनों खुद ट्वीट कर यह बताया था कि उन्‍होंने बचपन में भी घर छोड़ दिया था। उन्‍होंने यह बात भी स्‍वीकार की कि कई बार वह अपने पिता को थप्‍पड़ मारना चाहती थीं। कंगना पहले ही यह बता चुकी हैं क‍ि जीवन के संघर्ष के दिनों में वह ड्रग एडिक्‍ट भी रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qgGT51
via IFTTT

No comments:

Post a Comment