Wednesday, March 3, 2021

श्रद्धा कपूर ने भाई सिद्धांत के साथ मालदीव में किया धमाल डांस, एक जैसे कपड़ों में जबर हैं इनके मूव्स

श्रद्धा कपूर ने अपने बर्थडे पर मालदीव में भाई सिद्धांत के साथ जमकर डांस किया है। सिद्धांत कपूर के साथ श्रद्धा के इस डांस का एक वीडियो क्लिप इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस डांस वीडियो में दोनों एक से कपड़ों में दिख रहे हैं। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए सिद्धांत ने लिखा है, 'बर्थडे मूव्स मेरी रानी के साथ।' इस पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया है कि यह डांस दोनों भाई-बहन ने अपने कजिन भाई प्रियांक की शर्मा की शादी के ठीक पहले किया। इस वीडियो में श्रद्धा और सिद्धांत एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे हैं और इसके बाद म्यूजिक पर दोनों दीवानों की तरह डांस करते दिख रहे हैं। श्रद्धा कपूर मालदीव में अपने भाई प्रियांक शर्मा की शादी अटेंड करनी पहुंची हैं। श्रद्धा की बर्थडे की रात का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इंजॉय करती नजर आ रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की आखिरी फिल्म 'बागी 3' थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थी। श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म लव रंजन की है, जिसमें रणबीर कपूर नजर आनेवाले हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38bld3Q
via IFTTT

No comments:

Post a Comment