बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) बीते दिनों चालान कटने की वजह से खूब चर्चा में रहे। वह बिना हेल्मेट के पत्नी संग बाइक राइड कर रहे थे। लेकिन इस बार वह किसी ऐसी वजह से चर्चा में हैं, जिससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह 'खुद से तंग' आ गए थे। इसकी बड़ी वजह थी उनके वजन का बढ़ना। अच्छी बात यह है कि उन्होंने अब अपना 14 किलो वजन कम (weight loss) कर लिया। विवेक ने यह भी बताया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए क्या सब किया। लॉकडाउन का उठाया फायदाहमारे सहयोगी 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने बताया कि एक साल पहले वह ओवरवेट हो गए थे। वह खुद इस बात से बहुत निराश हो गए थे। लेकिन उन्होंने लॉकडाउन को अपने लिए उपयोगी बनाया और 14 किलो वजन कम कर लिया। विवेक कहते हैं कि उनके वजन बढ़ने के पीछे खराब लाइफस्टाइल कारण था। इन कारणों से बढ़ा था विवेक का वजनविवेक ओबेरॉय ने कहा, 'मैं कुछ भी खा रहा था। घंटों तक वीडियोज देखता रहता था। सुबह 5 बजे सोता था और दोपहर तक सोता रहता था। एक तरह से मैंने अपना ट्रैक ही खो दिया था। मैं सब गलत कर रहा था और इस कारण मेरा वजन बहुत बढ़ गया। मैं इस कारण खुद से तंग आ गया था।' विवेक ने ऐसे कम किया 14 किलो वजनविवेक ओबेरॉय कहते हैं कि लॉकडाउन उनके लिए नए मौके लेकर आया। वह बताते हैं, 'मैं लॉकडाउन का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिसने मुझे खुद के अंदर झांकने का मौका दिया। सबसे पहले तो मैंने अपने ऊपर कई तरह की पाबंदिया लगाईं। मैं सुबह 4:30 बजे जगने लगा। योग करने लगा, वर्कआउट सेशन शुरू किए। लंबे समय तक मैं जूस डाइड पर रहा। रात में 10 बजते ही मैं सो जाता था।' खूब सारी किताबें और स्क्रिप्ट्स भी पढ़ेंविवेक ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन का कई मायनों में लाभ उठाया है। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपना 14 किलो वजन कम किया, बल्कि कई सारे स्क्रिप्ट्स पढ़े और ढेर सारी किताबें भी पढ़ीं। विवेक कहते हैं कि अब वह खुद को फिट महसूस करते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3sK0bRV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment