बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। तापसी अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। पिछले दिनों तापसी ने किसानों के आंदोलन का दिल खोलकर समर्थन किया था। अब तापसी ने के जज के उस कॉमेंट को घटिया बताया है जिसमें उन्होंने के आरोपी से पूछा था कि क्या वह पीड़िता से शादी करेगा? जज के इस कॉमेंट पर रिऐक्शन देते हुए तापसी ने लिखा, 'क्या किसी ने लड़की से यह सवाल पूछा? कि क्या वह रेपिस्ट से शादी करना चाहती है या नहीं? क्या यह सवाल है? यही सॉल्यूशन है या सजा? एकदम घटिया' बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई थी। एक 23 साल के युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था। आरोपी व्यक्ति सरकारी नौकरी करता है। सुनवाई के दौरान जज ने आरोपी से पूछा था कि क्या वह पीड़िता से शादी करना चाहता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी की कई फिल्में इस समय पाइप लाइन में हैं। जल्द ही वह 'रश्मि रॉकेट', 'लूप लेपटा' और क्रिकेटर मिताली राज की फिल्म 'शाबाश मिठु' में नजर आएंगी। इस समय वह अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग कर रही हैं। 'मनमर्जियां' के बाद अनुराग के साथ तापसी की यह दूसरी फिल्म है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3uVbdWq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment