सारा अली खान ऐक्टिंग के साथ-साथ तबला बजाने में भी एक्सपर्ट हैं और ऐक्ट्रेस का यही अंदाज एक वीडियो में कैद हुआ है। सारा ने तबला बजाते हुए अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि, जिस वीडियो पर उन्हें तारीफें मिलनी चाहिए, उसपर लोग ट्रोल कर रहे हैं। सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह तबले पर ताल देती दिख रही हैं। अब यह वीडियो फैन्स के बीच जमकर छाया है। इस वीडियो में सारा अली खान कुछ अलग सी शक्ल बनाती दिख रही हैं। हालांकि सारा का यह अंदाज फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है और लोग उन्हें ट्रोल करते दिख रहे हैं। कई फैन्स को इस वीडियो में सारा का अंदाज़ कुछ खास पसंद नहीं आया और वे उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि सारा अली खान इन दिनों राजस्थान की सैर पर हैं और वहां से कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। इससे पहले वह मां के साथ अजमेर शरीफ की दरगाह पर गई थीं, जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की हालिया फिल्म 'कुली नंबर वन' थी, जो फैन्स को बहुत पसंद नहीं आई। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन थे। सारा फिलहाल 'अतरंगी रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके ऑपोजिट अक्षय कुमार और धनुष नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OeAie5
via IFTTT
No comments:
Post a Comment