Monday, March 1, 2021

राहुल गांधी ने मारा एक हाथ से पुशअप्स, ट्वीट कर स्वरा भास्कर ने किया कॉमेंट

राहुल गांधी के पुशअप्स वाले वीडियो को बॉलिवुड ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रीट्वीट किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी एक हाथ से पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं और उस इवेंट में उनकी तुलना ब्रूस ली से की जा रही है। दरअसल कांग्रेस लीडर राहुल गांधी का यह वीडियो एएनआई के ऑफिशल अकाउंट पर शेयर किया गया है। राहुल तमिलनाडु के एक स्कूल पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्टूडेंट्स के सामने पुशअप्स और अकिदो के दांव दिखाते नजर आए। इसी दौरान राहुल गांधी पहले तो दोनों हाथों से पुशअप्स करते दिखे, लेकिन बाद में वह एक हाथ से करते दिखे। राहुल गांधी के इस वीडियो को ट्वीट कर स्वरा भास्कर ने कॉमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा है, 'यह बहुत ही कमाल का बंदा है।' स्वरा भास्कर ऐक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।उन्होंने 2009 में 'माधोलाल कीप वॉकिंग' फिल्म से डेब्यू किया जो एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' में सपोर्टिंग ऐक्टर का किरदार निभाया। स्वरा भास्कर को 'तनु वेड्स मनु' फिल्म से सफलता मिली जिसे में इन्होंने कंगना रनौत की सहेली पायल का किरदार निभाया था। हालांकि, तमाम सामाजिक और राजनीतिक मसलों के मामले में स्वरा भास्कर और कंगना रनौत के बीच सोशल मीडिया पर ठनी रहती है। स्वरा भास्कर खुलकर कई बार कंगना रनौत की आलोचना कर चुकी हैं। हाल में किसानों के आंदोलन पर कंगना रनौत के आपत्तिजनक कॉमेंट्स पर भी स्वरा ने कंगना की तीखी आलोचना की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dXUifN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment