बॉलिवुड में सबसे फिट और ऐथलेटिक ऐक्टर्स की बात की जाए तो उसमें टाइगर श्रॉफ का नाम जरूर लिया जाएगा। आज 2 मार्च 2021 को टाइगर श्रॉफ अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो उनके फैन्स भी नहीं जानते हैं। आइए, टाइगर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनजानी बातें।बॉलिवुड के उभरते ऐक्टर टाइगर श्रॉफ का 2 मार्च को जन्मदिन है। टाइगर की फिल्मों और उनके पैरंट्स के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनके बारे में कुछ ऐसी भी बातें हैं जो कम ही लोग जानते हैं।

बॉलिवुड में सबसे फिट और ऐथलेटिक ऐक्टर्स की बात की जाए तो उसमें टाइगर श्रॉफ का नाम जरूर लिया जाएगा। आज 2 मार्च 2021 को टाइगर श्रॉफ अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो उनके फैन्स भी नहीं जानते हैं। आइए, टाइगर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनजानी बातें।
फैन भी नहीं जानते हैं असल नाम

टाइगर श्रॉफ के काफी फैन्स हैं जिन्हें उनका असली नाम पता ही नहीं है। दरअसल जन्म के बाद जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे का नाम जय हेमंत श्रॉफ रखा था। टाइगर तो उनका निक नेम है। 2014 में टाइगर ने 'हीरोपंती' से अपने निक नेम से ही डेब्यू किया।
नानी और दादी नहीं हैं भारतीय

टाइगर श्रॉफ के लुक्स के बारे में हमेशा चर्चा होती है। दरअसल कम लोगों को ही पता है कि टाइगर की दादी और नानी दोनों भारतीय नहीं हैं। टाइगर की दादी यानी जैकी श्रॉफ की मां कजाकिस्तान की तुर्क महिला थी जबकि नानी यानी आयशा की मां बेल्जियम मूल की हैं।
दादा और नाना भी थे एकदम अलग

जैकी श्रॉफ के पिता काकूभाई श्रॉफ राजकोट, गुजरात के रहने वाले थे। आयशा के पिता रंजन दत्त बंगाली थे और वह भारतीय वायु सेना में एयर वाइस मार्शल जैसे ऊंचे पर रहे थे।
लंबी है दादी के हिंदुस्तान आने की कहानी

टाइगर श्रॉफ की दादी यानी जैकी की मां भारत कैसे आई इसकी भी लंबी कहानी है। जैकी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कजाकिस्तान में कजाख लोगों से बचने के लिए उनकी मां तुर्क परिवार पहले लद्दाख आया। यहां से लाहोर शिफ्ट हुए, फिर दिल्ली और अंत में मुंबई पहुंचे। यहीं जैकी के पिता और मां की मुलाकात हुई और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।
श्रद्धा कपूर रही हैं क्लासमेट

टाइगर श्रॉफ ने श्रद्धा कपूर के साथ फिल्मों में काम किया है। कम ही लोगों को पता है कि टाइगर और श्रद्धा बचपन से दोस्त हैं और क्लासमेट रहे हैं। दोनों ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पढ़ाई की है।
रिनजिंग डेंजोंग्पा से है बचपन की दोस्ती

टाइगर श्रॉफ और डैनी के बेटे रिनजिंग की भी काफी खास दोस्ती है। ये दोनों बचपन से ही साथ रहे हैं और सोशल मीडिया पर इनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। जल्द ही रिनजिंग भी बॉलिवुड में फिल्म 'स्क्वॉड' से डेब्यू करने जा रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/306fO9Q
via IFTTT
No comments:
Post a Comment