Tuesday, March 9, 2021

श्रद्धा कपूर के भाई प्रियांक की शादी का खूबसूरत वीडियो वायरल, अग्नि के फेरे लेते हुए निभाई यह रस्म

श्रद्धा कपूर के मौसेरे भाई और पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और शाजा मोरानी की हिन्दू रीति से हुई शादी का एक शानदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों हिन्दू परम्परा से हो रही शादी से जुड़े रस्मों को फॉलो करते दिख रहे हैं। बता दें कि प्रियांक शर्मा और शाजा मोरानी ने कोर्ट मैरिज के बाद मालदीव में क्रिश्चन स्टाइल में शादी की। इस मौके पर मालदीव में उनका पूरा परिवार और कुछ क्लोज़ फ्रेंड्स पहुंचे थे। मालदीव से लौटकर दोनों ने मुंबई के पवना में हिन्दू रीति से शादी रचाई। इसी शादी का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियांक और शाजा अग्नि के फेरे लेते हुए कुछ रस्में कर रहे हैं और आसपास मौजूद परिवार के लोग उनपर फूल बरसा रहे हैं। मालदीव से पिछले दिनों इस शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं, जिसमें घरवाले इस जश्न को खूब इंजॉय करते दिख रहे हैं। अपने कजिन भाई की शादी में श्रद्धा कपूर ने भी मालदीव में जमकर ठुमके लगाए, जिसके वीडियोज़ भी खूब वायरल हुए। बता दें कि श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरे और पद्मिनी कोल्हापुरे दोनों बहनें हैं। फरवरी के शुरुआत में पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और प्रदीप शर्मा के बेटे प्रियांक ने हाल ही में मशहूर फिल्म प्रड्यूसर करीम मोरानी (Karim Morani) की बेटी शाजा मोरानी (Shaza Morani) से शादी रचाई। शाजा मोरानी और प्रियांक शर्मा ने करीब 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 4 फरवरी 2021 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने मालदीव में क्रिश्चियन स्टाइल वेडिंग भी की।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ryc257
via IFTTT

No comments:

Post a Comment