पिछली बार फिल्म '' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ और लीड रोल में थे। अब इस फिल्म के लिए आदर्श गौरव को अवॉर्ड्स में बेस्ट लीडिंग ऐक्टर की कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया है। प्रियंका ने इसके लिए आदर्श गौरव की तारीफ की है और उन्हें इस अवॉर्ड के लिए डिजर्विंग बताया है। प्रियंका फिल्म 'द वाइट टाइगर' की एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर भी थीं। आदर्श गौरव के बाफ्टा में नॉमिनेट होने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कितने गर्व की बात है कि केवल भारतीय स्टार कास्ट वाली फिल्म को बाफ्टा में 2 नॉमिनेशंस मिल हैं। आदर्श गौरव तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। तुम इस पहचान के हकदार हो और बधाई हो रामिन बहरानी आप यही डिजर्व करते हैं।' प्रियंका ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'इस फिल्म की एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर होने के नाते मैं बहुत गर्व करती हूं।' बता दें कि इस बार बाफ्टा अवॉर्ड्स में बेस्ट ऐक्टर के लिए आदर्श गौरव के अलावा साउंड ऑफ मेटल के लिए रिज अहमद, मा रैनीज ब्लैक बॉटम के लिए मरहूम ऐक्टर चैडविक बोसमैन, अनदर राउंड के लिए मैड्स मिकेल्सन, द फादर के लिए एंथनी हॉपकिंस और द मॉरटीनियन के लिए ताहर रहीम को नॉमिनेट किया गया है। द वाइट टाइगर के डायरेक्टर रामिन बहरानी को भी अडैप्टेड स्क्रीनप्ले की कैटिगरी में नॉमिनेटश मिला है। मूवी रिव्यू: बता दें कि आदर्श गौरव ने शाहरुख खान की फिल्म 'माइ नेम इज खान' से 2010 में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने श्रीदेवी के लीड रोल वाली फिल्म 'मॉम' में भी एक अहम भूमिका निभाई थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3v5lxeB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment