न्यू यॉर्क सिटी के 6 मंजिले बिलबोर्ड पर छाईं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों के अलावा अपनी लाइफ पर लिखी गई बुक 'अनफिनिश्ड' (Unfinished) की सफलता को इंजॉय कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उनके कवर पेज वाला अंदाज न्यू यॉर्क में धमाल मचाता दिख रहा है। इसे शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'Penn Station के बाहर 6 मंजिले अमेजन बुक्स बिलबोर्ड पर छाया है अनफिनिश्ड। महिलाओं की आवाज बढ़ाने और इसे सेलिब्रेट करने के लिए #WomensHistoryMonth सेलिब्रेशन में शामिल होकर बेहद खुश हूं। मेरी किताब Unfinished को रिलीज़ हुए एक महीने पूरे हुए जो इसे और भी स्पेशल बनाता है।' फैन्स प्रियंका के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ यूज़र ने उन्हें 'हमारा गर्व' कहकर सम्मान बढ़ाया है। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव नजर आए। प्रियंका की आनेवाली फिल्मों में 'Text for You' शामिल है, जिसमें वह सैम ह्यूगन के ऑपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'मैट्रिक्स' में भी नजर आनेवाली हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rzYE0q
via IFTTT
No comments:
Post a Comment