Monday, March 1, 2021

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वीडियो, दिखाई अपनी डेली रुटीन की कुछ झलकियां

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट में अपने डेली रुटीन के बारे में बताया है। इस वीडियो में वह सड़क पर वॉक से लेकर शूटिंग सेट तक पर नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- मेरा डेली रुटीन... अंत तक देखें। इस वीडियो में दीपिका बता रही हैं कि सुबह उठने से लेकर दिन भर तक उनका रुटीन कैसा होता है। अपने डेली रुटीन पर दीपिका कहती दिख रही हैं, 'यह बताना वास्तव में मुश्किल है क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता है, लेकिन सुबह उठने के बाद ब्रश करती हूं और फिर ब्रेकफास्ट। मुझे अच्छा लगता है कि सुबह शांत हो।' इस वीडियो मे उनके प्लान को लेकर भी सवाल पूछा गया है जिसके जवाब में वह कहती हैं, 'हां और नहीं भी। मुझे लगता है कि यह सब मेरा एक हिस्सा है कि मैं हर चीज को लेकर प्लान बनाना पसंद करती हूं। कई बार इसे छोड़ना भी पसंद करती हूं और चीजें जैसे चल रही हैं वैसे ही होने देती हूं। मेरी प्लानिंग कुछ इस प्रकार की होती है और यह भी मेरे प्लान या यूं कहें कि मेरी रुटीन का हिस्सा है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में उनकी वाइफ के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'पठान' में भी दिखने वाली हैं, जिसमें शाहरुख खान और जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे। इन सबके अलावा वह नई फिल्म 'फाइटर' में रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3raho6u
via IFTTT

No comments:

Post a Comment