पिछले काफी समय से बैडमिंटन प्लेयर की बायॉपिक काफी चर्चा में है जिसमें लीड रोल में नजर आएंगी।अब इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। पिछले कुछ महीनों से इस फिल्म की लगातार शूटिंग चल रही है और परिणीति चोपड़ा की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब परिणीति ने इसकी रिलीज डेट शेयर की है। परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि यह फिल्म 'साइना' आने वाले 26 मार्च 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म को मशहूर ऐक्टर और डायरेक्टर अमोल गुप्ते ने बनाया है। फिल्म के पोस्टर में एक हाथ दिखाई दे रहा है और उसमें शटलकॉक नजर आ रही है। सबसे मजेदार फिल्म की टैगलाइन नजर आ रही है जिसमें इन्वर्टेड कॉमा के बीच लिखा है 'मार दूंगी'। वैसे बता दें कि पहले इस फिल्म में की भूमिका श्रद्धा कपूर निभाने वाली थीं। मगर शूटिंग शुरू होते ही श्रद्धा कपूर बीमार पड़ गई थीं और फिर बाद में डेट्स की प्रॉब्लम के कारण उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी। इसके बाद फिल्म में परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया गया। परिणीति के हाल में फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' रिलीज हुई थी जिसमें उनकी ऐक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3sFHej7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment