Monday, March 1, 2021

Tadap First Look: रिलीज डेट के साथ सामने आया अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की 'तड़प' का पोस्टर

पिछले काफी समय से के बेटे की डेब्यू फिल्म '' चर्चा में है। अब इस फिल्म की रिलीज के साथ ही पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अहान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म तेलुगू सुपरहिट फिल्म 'RX100' का हिंदी रीमेक है। फिल्म इस साल 24 सितंबर 2021 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तारा सुतारिया ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'अनगिनत इमोशंस वाली एक प्रेम कहानी। इस जादू को साजिद नाडियाडवाला की तड़प- एन इंक्रेडिबल लव स्टोरी में महसूस करें। 24 सितंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' तारा के साथ ही अहान ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म के प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर मिलन लूथरिया का आभार जताया है। बता दें कि अहान के डेब्यू की घोषणा 3 साल पहले हुई थी मगर कुछ कारणों से यह फिल्म लटकती चली गई। 2019 में तारा सुतारिया को इसमें कास्ट किया गया मगर फिर लॉकडाउन में इस फिल्म की शूटिंग नहीं हो सकी। फिल्म के बारे में डायरेक्टर मिलन ने बताया कि उन्होंने तेलुगू की मूल फिल्म से इस फिल्म को अडैप्ट किया है ताकि यह हिंदी ऑडियंस को पसंद आए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NVbh7R
via IFTTT

No comments:

Post a Comment