Saturday, December 26, 2020

'मुन्ना भाई 3' की 3 स्क्रिप्ट हैं तैयार, अरशद वारसी ने किया है खुलासा

और की 'मुन्ना भाई' सीरीज की दोनों ही फिल्में काफी पसंद की गई हैं। अब फैन्स को इस सीरीज की तीसरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस बारे में अभी तक प्रड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। हालांकि अब अरशद वारसी ने बताया है कि इस सीरीज की तीसरी फिल्म के लिए अभी तक 3 स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी हैं। अरशद वारसी ने बताया है कि '' के लिए 3 स्क्रिप्ट फाइनल की जा चुकी हैं लेकिन वह यह नहीं बता सकते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी। इस सीरीज की पहली फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' साल 2003 में रिलीज हुई थी जो आज तक काफी पसंद की जाती है। साल 2006 में इसका सीक्वल 'लगे रहो मुन्ना भाई' रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वैसे बता दें कि फरवरी के महीने में ऐसी खबरें आई थीं कि मुन्ना भाई सीरीज की तीसरी फिल्म का आइडिया फाइनल हो गया है लेकिन फिर भी इस साल में इसकी शूटिंग शुरू हो नहीं पाई है। वैसे इस साल संजय दत्त ने भी इस साल कई महीने कैंसर के इलाज के कारण काम नहीं किया था। अब उम्मीद की जा रही है कि अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aQruEa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment