Wednesday, September 23, 2020

ड्रग केस LIVE: NCB की पूछताछ के ल‍िए घर से न‍िकलीं स‍िमोन खंबाटा, रकुलप्रीत भी तलब

बॉलिवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर NCB ऐक्शन में है। टैलंट मैनेजर जया साहा ने एनसीबी के सामने कई बड़े ऐक्टर्स के नाम लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को 5 सिलेब्स को समन भेजा जा चुका है। इन सभी ऐक्ट्रेसस के 3 दिन के अंदर एनसीबी के सामने पेश होना है। गुरुवार (आज) को ऐक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और को बुलाया गया है। रकुल, सिमोन आज दीपिका को को कल बुलाया इस केस में सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, और डिजाइनर सिमोन खंबाटा के नाम सामने आए हैं। रकुल और सिमोन को आज और दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को बुलाया गया है। उनके साथ उनकी मैनेजर करिश्मा को भी पेश होना है। वहीं श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को NCB ने 26 सितंबर को बुलाया है। गोवा से वापसी की तैयारी में दीपिका बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस वक्त गोवा में हैं। उनके साथ उनकी मैनेजर करिश्मा के होने की भी खबर है। गोवा एयरपोर्ट के सीआईएसएफ से मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण आज दोपहर गोवा से निकलेंगी। वह चार्टर्ड प्लेन से मुंबई वापस आ रही हैं। 4 मेल ऐक्टर्स के नाम आए सामने हमारे सहयोगी टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, टैलंट मैनेजर जया साहा ने बॉलिवुड के कई सिलेब्स के नाम लिए हैं। ऐक्ट्रेसस के बाद 4 मेल ऐक्टर्स के नामों का खुलासा होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि NCB जल्द छापेमारी कर सकती है और इसके बाद और सिलेब्स को समन भेजे जाएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HsRZ6c
via IFTTT

No comments:

Post a Comment