Sunday, September 20, 2020

अनुराग कश्यप को मिला तापसी पन्नू का सपॉर्ट, ऐक्ट्रेस ने कहा- तुम सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस पायल घोष ने शनिवार को फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि, अनुराग कश्यप ने यौन शोषण के आरोप सिरे से खारिज करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है। वहीं, तापसी पन्नू अपने फिल्ममेकर दोस्त के सपॉर्ट में आ गई हैं और एक सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। बताते चलें कि तापसी और अनुराग कश्यप ने 'सांड की आंख' और 'मनमर्जियां' जैसे प्रॉजेक्ट नजर आई थीं। तापसी पन्नू बोली- जल्द मुलाकात होगी तापसी पन्नू ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुराग कश्यप के साथ टहलते हुए ली गई एक तस्वीर शेयर की है, जहां उन्होंने अनुराग के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। इसके साथ तापसी पन्नू ने लिखा, 'आपके लिए मेरे दोस्त, मैं जानती हूं सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो। तुम्हारे एक और नए आर्ट पीस के साथ सेट पर दोबारा जल्द ही मुलाकात होगी, जिसमें दिखाया जाता है कि तुम्हारी बनाई दुनिया की महिलाएं कितनी शक्तिशाली और सार्थक होती हैं।' पायल घोष ने पीएम से की शिकायत पायल घोष ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया। पीएमओ और नरेंद्र मोदी जी, इस पर ऐक्शन लें और इस क्रिएटिव शख्स के पीछे छिपा शैतान देश को दिखाए। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में हैं। प्लीज मेरी मदद कीजिए।' अनुराग कश्यप सब आरोप बेबुनियाद वहीं, दूसरी तरफ अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर कहा कि यह सब उन्हें चुप कराने के लिए हो रहा है। अनुराग कश्यप ने पायल घोष को संबोधित एक के बाद कुल चार ट्वीट किए और कहा, 'बस यही कहूंगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iN0KpB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment