Wednesday, September 23, 2020

पूनम पांडेय पति से लेंगी तलाक, बोलीं- सैम बॉम्बे ने दबाया गला, झगड़े की वजह भी बताई

शादी के सिर्फ 13 दिन बाद ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। दोनों गोवा हनीमून के लिए गए थे वहीं दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो सैम बॉम्बे ने पूनम को इतना मारा है कि वह हॉस्पिटल में ऐडमिट हैं। पूनम की शिकायत पर सैम को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उन्हें बेल मिल गई है। हनीमून के लिए गई थीं गोवा पूनम पांडेय कुछ दिनों पहले सैम बॉम्बे के साथ मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहने एयरपोर्ट पर दिखाई दी थीं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्यारभरी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। कुछ दिन पहले ही दोनों ने अपनी शादी की खबर भी अनाउंस की थी। क्या पता था कि अचानक सबकुछ बदल जाएगा। पूनम और सैम करीब 2 साल से लिव-इन में थे। अब पूनम ने फाइनली इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उनका दावा है कि वह शुरू से ही 'अब्यूजिव रिलेशनशिप' में थीं। सैम ने दबाया गला, लगा मर जाऊंगी ETimes से बातचीत में पूनम ने बताया कि वह सैम के साथ अपनी शादी तोड़ देंगी। उन्होंने बताया कि कैसे एक बहस के बाद बात इतनी बिगड़ गई। पूनम बताती हैं, 'सैम और मेरी बहस हुई थी, जो कि बढ़ गई और उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरा गला दबा दिया और मुझे लगा कि मैं मर जाऊंगी। उन्होंने मेरे चेहरे पर मारा, मेरे बाल खींचे और मेरा सिर बेड के किनारे पर दे मारा। उन्होंने मुझे घुटने के बल बैठाया और प्रताड़ित किया।' पूनम ने शादी तोड़ने का लिया फैसला पूनम ने बताया कि वह किसी तरह खुद को आजाद कर पाईं और तुरंत कमरे से भागी। होटल के लोगों ने पुलिस को बुलाया वे उन्हें ले गए। मैंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पूनम ने ये भी बताया कि वह सैम के साथ शुरू से ही अब्यूजिव रिलेशनशिप में हैं। अब उन्होंने फैसला लिया है कि वापस नहीं जाएंगी और शादी तोड़ लेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/361tA1R
via IFTTT

No comments:

Post a Comment