इन दिनों ट्वीट पर ट्वीट कर रही हैं। उनकी सोशल मीडिया ऐक्टिविटीज काफी सुर्खियों में हैं। रीसेंटली उन्होंने एक ट्वीट किया था कि वह लड़ाकू लगती जरूर हैं लेकिन किसी से झगड़ा शुरू नहीं करतीं। उनके इस ट्वीट पर पाकिस्तानी क्रिकेटर की पत्नी का ट्वीट काफी चर्चा में है। कंगना के लड़ाकू वाले ट्वीट पर किया तंज वसीम अकरम की वाइफ शनायरा भी कंगना की तरह अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। उनके बयान काफी चर्चा में रहते हैं। कंगना ने ट्वीट किया था कि वह झगड़ा शुरू नहीं करतीं। इस पर शनायरा ने लिखा है, भले तुम लड़ाइयां शुरू नहीं करतीं लेकिन तुम मदर टेरेसा भी नहीं हो, हो क्या... कंगना ने लिखा था, नहीं शुरू करती हूं लड़ाई कंगना ने लिखा था, मैं भले ही बेहद लड़ाकू इंसान लगूं पर यह सच नहीं है. मेरा रेकॉर्ड है कि मैंने कभी झगड़ा शुरू नहीं किया, अगर कोई ऐसा साबित कर दे तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी। मैं कभी लड़ाई शुरू नहीं करती लेकिन है हां हर लड़ाई खत्म जरूर करती हूं। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था जब कोई लड़ाई करने के लिए आए तो उनको मना नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं कंगना रनौत कंगना रनौत इन दिनों बॉलिवुड ड्रग कनेक्शन से लेकर महाराष्ट्र सरकार हर मामले में धुआंधार ट्वीट कर रही हैं। बीते दिनों BMC ने उनके मुंबई ऑफिस में काफी तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे को भी खरी-खोटी सुना डाली थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iThhrX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment