विकी डोनर और परमाणु जैसी फिल्मों में काम करने वाले ऐक्टर भूपेश कुमार पांड्या का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ने बुधवार को ट्वीट की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपेश के चौथे स्टेज का कैंसर था। NSD ने दी श्रद्धांजलि NSD के ट्वीट के मुताबिक, भूपेश कुमार पांड्या (NSD 2001 Batch) के निधन की खबर बेहद दुखभरी है। NSD परिवार दिल से श्रद्धांजलि देता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति दे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे भूपेश ऐक्टर मनोज बाजपेयी, गजराज राव, मुकेश छाबड़ा सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भूपेश का इलाज अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और 25 लाख रुपये की तुरंत जरूरत थी। उनकी मदद के लिए मनोज बाजपेयी ने फैन्स से अपील की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32YcBvf
via IFTTT
No comments:
Post a Comment