Thursday, August 20, 2020

Sushant Death Probe Live: सुशांत से जुड़े एक अज्ञात शख्‍स को गेस्‍टहाउस लेकर पहुंची CBI, पूछताछ शुरू

की मौत कैसे हुई, इस बात का पता लगाने CBI टीम मुंबई पहुंच चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को टीम डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से मुलाकात करेगी। उनसे मिलकर कुछ डिटेल्स और डॉक्युमेंट लेंगे। ताजा जानकारी यह है कि इस केस से जुड़े एक अज्ञात शख्स को सीबीआई गेस्ट हाउस लेकर आई है। वहां उससे पूछताछ की जाएगी। इस बीच सीबीआई की टीम बांद्रा पुलिस थाने पहुंची है। वहां पुलिस से केस डायरी और जरूरी दस्‍तावेज ल‍िए जाएंगे। दर्ज होगा कुक का बयान सीबीआई टीम पूरा ऐक्शन प्लान तैयार करके जांच के लिए तैयार है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम पहले डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से मुलाकात करेगी। त्रिमुखे इस जांच के इंचार्ज थे। रिया चक्रवर्ती की कॉल हिस्‍ट्री से यह भी पता चला है कि सुशांत की मौत की जांच के बीच रिया की अभ‍िषेक त्र‍िमुखे से कई बार बात हुई थी। इसी बीच सीबीआई टीम ने सुशांत के कुक नीरज से कॉन्टैक्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसका बयान दर्ज किया जाएगा। अहम है नीरज का बयान सीबीआई ने नीरज को सबसे पहले बयान के लिए बुलाया है। पूछताछ होने वाली जगह को सीक्रेट रखा जा रहा है। बता दें कि सुशांत की मौत के वक्त कुक नीरज भी मौजूद था। माना जा रहा है कि नीरज का बयान काफी अहम है। नीरज ने मीडिया को बताया था कि सुशांत ने उनसे 1 ग्लास पानी मांगा था। नीरज ने ये भी बताया था कि वह दरवाजा कभी अंदर से बंद नहीं करते थे। संदीप सिंह से भी पूछताछ करेगी सीबीआई सीबीआई इस मामले में सुशांत के कथ‍ित दोस्‍त संदीप सिंह से भी पूछताछ करेगी। बताया जाता है कि सीबीआई संदीप से यह जानना चाहेगी कि उन्‍होंने सुशांत की मौत के बारे में मीडिया को झूठ क्‍यों बोला? साथ ही यह भी क्‍या वह झूठ बोलकर बॉलिवुड के बड़े लोगों को बचाना चाहते थे? संदीप ने मीडिया में इंटरव्‍यू के दौरान दो चैनलों पर दो बातें की थीं। एक जगह उन्‍होंने बताया कि सुशांत की मौत की खबर उन्‍हें टीवी देखकर मिली, जबकि दूसरे में उन्‍होंने कहा क‍ि उन्‍हें फोन पर किसी ने बताया कि सुशांत की मौत हो गई है। से भी हो सकती है पूछताछ डीसीपी त्रिमुखे के अलावा डीजीपी रैंक के एक और अफसर परमजीत सिंह दहिया से भी पूछताछ की खबर है। सुशांत के जीजाजी ने डीसीपी दहिया को मेसेज किया था। उन्होंने बताया था कि सुशांत की जान को खतरा है। क्राइम सीन भी रिक्रिएट करेगी टीम रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई सदस्यों को तीन अलग-अलग टीम में बांटा गया है। इनमें पहली टीम केस से जुड़े दस्‍तावेज और केस डायरी की पड़ताल करेगी। वहीं दूसरी टीम के सदस्‍य मुख्य अभियुक्त जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके परिजन शामिल हैं, उनसे पूछताछ करेगी। तीसरी टीम के अध‍िकारी बॉलिवुड गैंगबाजी और दुबई माफिया के ऐंगल से मामले की जांच में जुटेगी। खबर ये भी है कि आज शाम तक सुशांत के फ्लैट पर जाकर टीम क्राइम सीन रिक्रिएट कर सकती है। सुनंदा पुष्‍कर केस की जांच करने वाले फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट भी पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई नए सिरे से फॉरेंसिक जांच करेगी। इसके लिए टीम ने अपने दिग्‍गज सदस्‍य फॉरेंसिक डॉक्‍टर सुधीर गुप्‍ता पर भरोसा जताया है। डॉ. गुप्‍ता वही फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट हैं, जिन्‍होंने सुनंदा पुष्‍कर केस में सीबीआई की मदद की थी। गुप्‍ता जांच करने वाली फॉरेंसिक टीम का नेतृत्‍व करेंगे। वहीं, सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3l6KrWb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment