Thursday, August 20, 2020

कंगना रनौत जॉइन कर सकती हैं ट्विटर, कहा- सुशांत केस ने दिखाया है मुझे सोशल मीडिया का दम

कंगना रनौत बॉलिवुड की पॉप्युलर सिलेब्रिटीज़ में से एक हैं। हालांकि, हमेशा बेबाक और बिंदास नजर आनेवाली कंगना सोशल मीडिया से दूर ही रहतना पसंद करती हैं। हालांकि, उनकी टीम जब-तब कंगना के कुछ ऐसे वीडियोज़ या कॉमेंट जरूर पोस्ट करती है, जिसपर लोगों को तो आपत्ति होती है, लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता। आज कंगना ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सोशल मीडिया की ताकत का लोहा मानती दिख रही हैं।

इस वीडियो में कंगना अपनी फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया पर आने को लेकर प्रेशर के बारे में बातें कर रही हैं। वह कह रही हैं, 'मुझपर काफी प्रेशर रहा कि मैं सोशल मीडिया जॉइन करूं लेकिन मैंने जाने दिया। लोगों ने कहा- मैं चुड़ैल हूं, मेरे पैर उल्टे हैं...लोगों ने इस बात का फायदा उठाया कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं। फिर भी मैं सोशल मीडिया पर आई नहीं, क्योंकि मुझे कभी अपने ऑडियंस से वो दूरी महसूस नहीं हुई। मुझे लगा कि यदि मुझे कुछ कहना है तो मैं फिल्मों के जरिए क्यों नही कहूंगी। मैं आर्टिस्ट हूं तो अपनी बात आर्टिस्टिक तरीके से क्यों न कहूं। लेकिन इस साल जो मैंने देखा है, पहली बार सोशल मीडिया को भावुक होते देखा है।'

उन्होंने कहा कि सुशांत के केस ने उन्हें सोशल मीडिया की ताकत को अच्छी तरह से समझा दिया है। कंगना ने कहा, 'मैंने देखा कि कैसे सारा विश्वर एकसाथ सब सुशांत के लिए आवाज उठा रहे हैं।'

उन्होंने कहा है कि इस घटना ने उन्हें ट्विटर पर आने के लिए प्रेरित कर दिया है। इस वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं, 'मैं काफी एक्साइटेड हूं और मुझे आपका सहयोग चाहिए और मैं इस सफर की तरफ देखती हूं जहां पर इतने सारे अमेजिंग लोग हैं।'

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">This is for my twitter family 🥰🙏 <a href="https://t.co/KGdJPPWrQ1">pic.twitter.com/KGdJPPWrQ1</a></p>&mdash; Kangana Ranaut (@KanganaTeam) <a href="https://twitter.com/KanganaTeam/status/1296638256344252417?ref_src=twsrc%5Etfw">August 21, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

हालांकि, कंगना ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि क्या वह अपने टीम अकाउंट पर ही कॉन्टिन्यू करेंगी या फिर ट्विटर पर होगा उनका ब्रैंड न्यू प्रोफाइल।



from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jdaVUf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment