सोशल मीडिया पर आए दिन कई यूजर्स सिलेब्रिटीज को ट्रोल करते हैं, उन्हें टार्गेट करते रहते हैं। कई बार हालात हद से ज्यादा खराब हो जाते हैं। खासकर तब जब सिलेब्रिटीज को जान से मारने की या फिर रेप की धमकी मिलने लगती है। यह हमारे समाज का दुर्भाग्य ही है कि हमारे बीच ऐसे लोग भी हैं। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने तय किया है कि अब वह चुप नहीं रहेंगी। सोनाक्षी ने ऑनलाइन हैरेसमेंट के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। सोनाक्षी को मिल रही थी धमकियां बीते दिनों सोशल मीडिया ट्रोल्स और हैरसमेंट को ध्यान में रखते हुए सोनाक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट डिसेबल कर दिया था। यही नहीं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट सेक्शन को भी लिमिटेड कर दिया था। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्हें फिर से इन्हीं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर धमकियां दी जा रही हैं। औरंगाबाद से गिरफ्तार हुआ अब्यूजर सोनाक्षी की एफआईआर के बाद औरंगाबाद से शशिकांत जाधव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शशिकांत की उम्र 27 साल है। सोनाक्षी ने इसके बाद एक बयान भी जारी किया। उन्होंने लिखा, 'मैं साइबर क्राइम ब्रांच मुंबई की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की और इतना सपोर्ट किया। मैंने अपराधियों की रिपोर्ट करने के लिए यह कदम उठाया ताकि अन्य लोग भी ऐसा करने का साहस जुटा सकें। अब बस, हम ऑनलाइन अब्यूज को बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिर चाहे वो हमारे साथ हों या किसी और के साथ।' साइबर क्राइम ब्रांच की डीसीपी ने जारी किया बयान मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच की डीसीपी डॉ. रश्मि करंदीकर ने भी इस बाबत एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, 'हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस साइबर सेल इंटरनेट को सुरक्षित स्थान बनाने के लिए आगे भी काम करती रहेगी। साथ ही महिला सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। साइबर बुलीइंग और साइबर स्टॉकिंग एक दंडनीय अपराध है। हम सभी को इंटरनेट को सभी के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hjlYut
via IFTTT
No comments:
Post a Comment