Friday, August 7, 2020

रिया चक्रवर्ती के ED ऑफिस पहुंचते ही सुशांत की बहन ने किया पोस्ट, अंकिता लोखंडे ने किया कॉमेंट

14 जून को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। रिपोर्ट्स थीं कि सुशांत को डिप्रेशन था हालांकि उनके दोस्त और फैन्स ये बात मानने को तैयार नहीं। अब इस केस की जांच सीबीआई के पास चली गई है। इस बीच रिया चक्रवर्ती ईडी ऑफिस में हाजिर हुई हैं। इसके साथ ही सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भगवान शिव की तस्वीर के साथ काफी पावरफुल मेसेज शेयर किया है। अंकिता ने किया सपोर्ट सुशांत की बहन श्वेता काफी वक्त से सोशल मीडिया पर अपडेट्स कर रही हैं। आज रिया के ईडी पहुंचते ही उन्होंने भगवान शिव की तस्वीर के साथ मेसेज किया, किसी ने कहा है कि जो आपको किससे उलझना है इसको लेकर सावधान रहना चाहिए क्योंकि इस दुनिया में पता नहीं कौन उनकी रक्षा करता है। उनके इस अपडेट के साथ ने भी रिएक्ट किया है। अंकिता ने हाथ जोड़ने का इमोजी बनाया है और लिखा है- प्रेयर्स। मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से होगी पूछताछ काफी दिनों लुका-छिपी के बाद रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को ईडी ऑफिस में दिखाई दी हैं। प्रवर्तन निदेशालय उनसे मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से पूछताछ करेगा। सुशांत के पिता ने FIR में सुशांत के पैसों के हेरफेर की बात भी कही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2C4Oxw7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment