जिया खान की खुदकुशी केस में धारा 306 के तहत सूरज पंचोली पर मामला दर्ज किया गया था। सूरज का कहना है कि इस केस ने उनके पूरे करियर को तबाह कर दिया है और इसी वजह से उनके परिवार को भी अपमानित होना पड़ा है। हाल ही में एक न्यूज चैनल से हुई बातचीत में इसे अन्यायपूर्ण बताया और कहा कि जस्टिस में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि उनकी मां राबिया खान ने कोर्ट की कार्यवाही में पहुंचने से इनकार किया है। अब उन्होंने सुशांत केस में भी अपना नाम उछाले जाने को लेकर कुछ बातें कही हैं। अब सूरज का नाम एक बार फिर से विवादों में है और इस बार मामला सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़ा है। उनका कहना है कि इन सबसे वह वऔर उनकी मां काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उनसे कई बार इस बारे में बातें भी कीं। सूरज ने कहा- जब बात किसी समस्या की हो तो मैं उनके बारे में ज्यादा बातें नहीं करता और इसलिए उनकी मां को लगता है कि कहीं मैं खुद को ही न नुकसान पहुंचा लूं। उन्होंने कहा कि वह इसलिए भी फैमिली से अपनी प्रॉब्लम डिस्कस नहीं करना चाहते क्योंकि वे लोग उनकी वजह से पहले से ही परेशान चल रहे हैं। सूरज ने कहा कि सुशांत केस में जिस तरह के आरोप उनपर लगाए जा रहे हैं, वे गलत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उनके घर में 13 तारीख की रात कोई पार्टी हुई है और न ही वह इस केस से किसी भी तरह से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दोस्तों ने अलग-अलग जगहों से स्क्रीनशॉट भेजा, जिसमें लिखा गया था कि हमने पेंटहाउस में पार्टी की थी, तो मैं बता दूं कि मेरे पास कोई पेंटहाउस नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन से नहीं मिले और न ही उन्हें जानते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि सुशांत से एक-आध बार उनकी मुलाकात हुई है और उनकी आपस में अच्छी बॉन्डिंग थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33zQo7z
via IFTTT
No comments:
Post a Comment