Thursday, August 20, 2020

बहन श्‍वेता सिंह कीर्ति ने की भावुक अपील- भाई सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें

की मौत को दो महीनों से अध‍िक समय बीत गया है। मामले में अब तक कई तरह के ट्विस्‍ट आए हैं और सुशांत की मौत का रहस्‍य गहराता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई मामले की जांच में जुट गई है। इस बीच सुशांत के परिजन और फैन्‍स लगातार प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्‍द से जल्‍द सच सामने आ जाए। सुशांत की बहन श्‍वेता सिंह कीर्ति ने इसके लिए लोगों से अपील की है कि वो गायत्री मंत्र का जाप करें। उन्‍हांने 4 SSR कैंपेन शुरू किया है। '22 अगस्‍त को सुबह 8:30 बजे मंत्र जाप करें' न्‍याय का आस्‍था से गहरा संबंध हैं। इससे पहले भी जब सुप्रीम कोर्ट में सुशांत केस की सुनवाई हो रही थी, जब श्‍वेता ने Global Prayers 4 SSR शुरू किया था। दुनियाभर में मौजूद सुशांत के चाहने वालों ने इसमें हिस्‍सा लिया। अब श्‍वेता ने ट्विटर और इंस्‍टग्राम पर पोस्‍ट लिखकर लोगों से अपील की है कि वो 22 अगस्‍त को सुबह 8:30 बजे सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। '...ताकि नकारात्‍मकता दूर हो, लड़ने की ताकत मिले' श्‍वेता ने पोस्‍ट के कैप्‍शन में लिखा है, 'आइए हम सभी सुशांत के लिए प्रार्थना करते हैं। रजिस्‍टर करें: ‬‪https://www.prayforsushant.com‬ ‪#GayatriMantra4SSR गायत्री मंत्र शुद्धि में मदद करता है। हम सभी प्रार्थना करते हैं कि नकारात्मकता नष्ट हो और भगवान हमें सच के लिए लड़ने की ताकत के साथ शुभकामनाएं दें! #Warriors4SSR #JusticeForSSR #FaithInCBI #GlobalPrayers4SSR ग्‍लोबल प्रेयर फॉर सुशांत सिंह राजपूत, सौमिक 108 गायत्री मंत्र जाप, दिनांक – 22 अगस्‍त 2020 समय – 11:00 AM EST, 8 AM PST, 8:30 PM IST' सीबीआई के मुंबई पहुंचने पर किया था ये ट्वीट श्‍वेता ने इससे पहले गुरुवार को सीबीआई की टीम के मुंबई किया था। इसें उन्‍होंने लिखा कि उन्‍हें पूरी दुनिया के लोगों ने सीबीआई जांच के लिए लड़ाई लड़ी है और अब यह सीबीआई की जिम्‍मेदारी है कि वह इस आशा और विश्‍वास को बनाए रखे। हमें सीबीआई पर पूरा भरोसा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aVwdCV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment