सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार के कई सदस्य सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। सुशांत के फैन्स का उनसे दिल का रिश्ता बन गया है। उनकी भांजी मल्लिका के बाद एक और भांजी कात्ययनी का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। कात्यायनी ने सुशांत के लिए लंबा पोस्ट लिखा है। इसमें पैरलल यूनिवर्स में मिलने और सुशांत की मौत पर कही गई गहरी बात का जिक्र भी है।सुशांत की भांजी कात्यायनी ने इस पोस्ट में लिखा है, गुलशन मामा, मैं आपको यूनिवर्स से भी ज्यादा प्यार करती हूं। आप मेरे लिए पहले भी सबसे अनमोल थे और अभी भी हैं। मैं हमेशा सोचती थी कि भविष्य में कभी हम आसमान में देखेंगे और हकीकत में रहस्यों की बातें करेंगे।
जीवन के बारे में आपकी बातें मुझे हमेशा चकित करती रही हैं और मुझे हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी देखूंगी जब आपकी आवाज फिर कभी नहीं सुन पाऊंगी।
कात्यायनी ने लिखा है, एक बार आपने बताया था कि हकीकत में हम कभी मरते नहीं हैं। मैं वाकई में आपका यकीन करना चाहती हूं पर हर दिन के साथ ये बेहद मुश्किल होता जा रहा है।
काश मैं पैरलल यूनिवर्स में जा पाऊं, जहां दुनिया थोड़ी बेहतर हो, और हम साथ में मुस्कुराएं, तारे देखें और आपके इंटलैक्चुअल जोक्स पर हंसें।
मैं हमेशा सोचती थी कि जब मैं बड़ी हो जाऊंगी, मैं आपको अपने घर ले जाऊंगी, पहाड़ों पर और आपकी आंखों में गर्व देखूंगी। मुझे पता है किसी दूसरी दुनिया में मैं ऐसा देख पाऊंगी लेकिन अफसोस है कि वह यह दुनिया नहीं है।
लेकिन मैं अपने दुख से खुद को डाउन नहीं करूंगी, अपने विकास को रुकने नहीं दूंगी क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो यह शरम की बात होगी। आपका खून मेरी नसों में बहता है। और मैं इसका पूरा इस्तेमाल करना चाहती हूं। मैं आपको प्राउड फील करवाऊंगी। गुलशन मामा मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YkNHmK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment